{"_id":"6aedbcd03011306978020597","slug":"rudraprayag-district-hospital-on-alert-to-handle-accidents-rudraprayag-news-c-48-1-kpg1001-127737-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग : हादसों से निपटने के लिए जिला अस्पताल अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग : हादसों से निपटने के लिए जिला अस्पताल अलर्ट
Fri, 06 Nov 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग : हादसों से निपटने के लिए जिला अस्पताल अलर्ट
पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के लिए 10 बेड का बर्न वार्ड आरक्षित
इमरजेंसी में चिकित्सकों की तैनाती के साथ दवा के पर्याप्त इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। दीपावली के त्योहार पर पटाखों और आतिशबाजी के दौरान होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला चिकित्सालय ने स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चौकस की हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल में 10 बेड का बर्न वार्ड आरक्षित किया गया है। वहीं इमरजेंसी में चिकित्सकों की उपलब्धता करने के साथ ही झुलसने से संबंधित सभी आवश्यक दवा और चिकित्सा सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिला चिकित्सालय के डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अस्पताल में पहले से ही तैयारियां की गई हैं। आपातस्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके इसके लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। जलने की स्थिति में उपचार के लिए आवश्यक दवा भी अस्पताल में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सक और स्टाफ उपलब्ध रहेंगे।
-- -- --
बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें
डॉ. मनीष कुमार ने लोगों से दीपावली पर आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। पटाखे सुरक्षित दूरी बनाकर जलाएं और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पटाखों से झुलस जाता है तो प्रभावित स्थान पर तेल, घी या अन्य घरेलू पदार्थ लगाने से बचें और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार लें। समय पर उपचार मिलने से गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में चार बेड आरक्षित किए
कर्णप्रयाग। दिवाली के त्योहार के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल में अलग से बर्न वार्ड न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चार बेड विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं। साथ ही त्योहार के दौरान विशेषज्ञों और इमरजेंसी मेडिकल अफसरों (ईएमओ) की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। दिवाली पर आतिशबाजी व अन्य दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज रेफर होकर यहां पहुंचते हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि आपातस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं कर्णप्रयाग अस्पताल में आम दिनों में 300 से 400 मरीज आते हैं मगर शुक्रवार को सिर्फ 113 लोग ही पहुंचे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --