फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सिलगढ़ पट्टी के 16 गांवों में 11 दिनों से पेयजल सप्लाई ठप

सिलगढ़ पट्टी के 16 गांवों में 11 दिनों से पेयजल सप्लाई ठप

Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सिलगढ़ पट्टी के 16 गांवों में 11 दिनों से पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के सिलगढ़ पट्टी के 16 गांवों में बीते 11 दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी है। ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों व गदेरों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांवों के लिए जलापूर्ति करने वाली तैला-सिलगढ़ पेयजल योजना भारी बरसात व भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि जलसंस्थान का कहना है कि मानसून सीजन के बाद योजना की मरम्मत हो पाएगी।

बीते 30/31 जुलाई को हुई भारी बरसात और जंगल में भूस्खलन से पेयजल योजना स्रोत से ही क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ जगहों पर मलबा व बोल्डरों से पाइप पिचक गए, जबकि कुछ पाइप खाई में गिरे हुए हैं। योजना के टूटने से सिलगढ़ के धारकोट, तैला, जखनोली, टाट, पाली, जैली, कंडाली, शीशो, मुसाढुंग, कुमड़ी, चाका, फलाटी, भीमली, सिरसोलिया, पंदरोला और वाड गांव में सप्लाई ठप पड़ी है। इन गांवों की करीब 8 हजार आबादी बरसाती स्रोतों व गदेरों के गंदे पानी से जरूरतें पूरी कर रही है। ग्राम प्रधान शिवदेई देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, विजयपाल सिंह, दरम्यान सिंह, यशवीर सिंह, कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह रावत सहित सिलगढ़ विकास समिति का कहना है कि जो पाइप लाइन बिछाई गई है वह भूमिगत नहीं है, जिस कारण हल्की बरसात में भी योजना बाधित हो रही है। उन्होंने जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करने की मांग की। जलसंस्थान के जेई एनएस जगवाण ने बताया कि बरसात में ठेकेदार मरम्मत कार्य के लिए इंकार कर रहा है। पाइपों को वेल्डिंग से जोड़ा जाना है। इसलिए मौसम सुधार होने पर ही योजना ठीक हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed