फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   हेली सेवा व प्रीपेड काउंटर समिति के अधीन करने को होगी बोर्ड बैठक में चर्चा: खत्री

हेली सेवा व प्रीपेड काउंटर समिति के अधीन करने को होगी बोर्ड बैठक में चर्चा: खत्री

Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
हेली सेवा व प्रीपेड काउंटर समिति के अधीन करने को होगी बोर्ड बैठक में चर्चा: खत्री

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नव नियुक्त उपाध्यक्ष व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पूर्व अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा संचालन व प्रीपेड काउंटर समिति के अधीन संचालित करने के लिए जल्द बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। साथ ही शासन से भी वार्ता की जाएगी। कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने, शीतकालीन यात्रा को पटरी पर लाने और समिति की आय बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बदरी-केदार यात्रा के साथ आगामी समय में अन्य अधीनस्थ मंदिरों को भी यात्रा से जोड़ा जाएगा।

शुक्रवार को देहरादून से यहां पहुंचे बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान यहां के प्राचीन मठ-मंदिर हैं। समिति के पास बदरी-केदार समेत 52 मंदिर हैं, जिनकी अपनी विशेष महत्ता है। इन मंदिरों को बारामासी तीर्थाटन से जोड़ने के लिए जल्द समिति की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। शीतकालीन यात्रा का खाका तैयार किया जाएगा, जिससे शीतकालीन गद्दीस्थलों के साथ नगरीय क्षेत्रों में स्थापित प्राचीन मंदिरों तक स्थानीय व अन्य प्रांतों के श्रद्धालु पहुंच सके। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय सेमवाल, नगरध्यक्ष सुनील नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, घनश्याम पुरोहित, डॉ. हेमा पुष्वाण आदि मौजूद थे। इसके बाद अगस्त्यमुनि में भी बीकेटीसी उपाध्यक्ष खत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed