फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   संकरी हो चुकी सड़क से हटवाया अतिक्रमण

संकरी हो चुकी सड़क से हटवाया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
संकरी हो चुकी सड़क से हटवाया अतिक्रमण
रुद्रपुर। एसपी ट्रैफिक प्रमोद कुमार ने नगर निगम और परिवहन विभाग की टीम के साथ रविवार को शहर में अभियान चलाकर सड़कों पर लगने वाले ठेले, खोखे और फड़ हटवाए। अभियान को अटरिया चौराहा से लेकर डीडी चौक होते हुए इंदिरा चौक स्थित एसपी आवास तक चलाया गया। हिदायत दी कि शहर की मुख्य सड़क पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। वहां नगर आयुक्त जय भारत सिंह, एआरटीओ परिचालन प्रदीप सैनी, निगम के अवर अभियंता पंचदेव आनंद, यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा आदि थे। बाद में एसपी ट्रैफिक प्रमोद कुमार ने परिवहन और नगर निगम की टीम के साथ बैठक की। उन्होंने शहर में बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले टुकटुक, कार व टेंपो आदि वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था को लेकर मंथन किया। कहा कि शहर में पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित की जाए। उन्होंने परशुराम चौक के पास चोक नाले को खुलवाने के लिए नगर आयुक्त जय भारत सिंह को निर्देेश दिए। अभियान चलाते एसपी यातायात प्रमोद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed