फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सीएम त्रिवेंद्र रावत करेंगे मंदाकिनी शरदोत्सव का श्रीगणेश

सीएम त्रिवेंद्र रावत करेंगे मंदाकिनी शरदोत्सव का श्रीगणेश

Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र रावत करेंगे मंदाकिनी शरदोत्सव का श्रीगणेश

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। 27 नवंबर से शुरू हो रहे छह दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। मेले के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी।

मेलाधिकारी व प्रभारी खंड विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला सचिव हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि 27 नवंबर से दो दिसंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कृषि, उद्यान व लघु उद्योग सहित अन्य विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूह के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही महिला व युवक मंगल दलों के साथ स्कूलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण स्टार नाइट्स होंगी, जिसमें लोक गायक संगीता ढौंड़ियाल, किशन महिपाल, गजेंद्र राणा और बीरेंद्र राजपूत अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जबकि दिन के कार्यक्रमों में पांडव नृत्य, बगड्वाल नृत्य, कवि सम्मेलन व पारंपरिक लोक नृत्य प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा रस्साकशी व वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी होंगी। बेंजवाल ने बताया कि सीएम को मेला शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, विक्रम सिंह नेगी, सावन सिंह नेगी, हर्षवर्धन बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, हरीश गुसाईं व माधुरी नेगी सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed