{"_id":"5bdb31d1bdec22696e0e5158","slug":"41541091793-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केन्द्र दे रहा युवाओं को नि:शुल्क कम्प्युटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केन्द्र दे रहा युवाओं को नि:शुल्क कम्प्युटर प्रशिक्षण
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि: नेहरू युवा केंद्र की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगस्त्यमुनि ब्लाक के भीरी में खुले कंप्यूटर सेंटर में करीब 25 छात्र-छात्राएं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ ही हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट का तीन माह का कोर्स कराया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र का लक्ष्य जिले के तीनों ब्लाकों में ग्रामीण परिवेश के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा मुहैया करवाना है। जल्द ही जखोली और उखीमठ में भी कंप्यूटर सेंटर खोले जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेविका निशा बासकड़ी ने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर गिरीश चौहान, रफीक अहमद, विनोद सिंह, राकेश कुमार आदि शामिल थे।