{"_id":"5b9be99a867a557e8464928b","slug":"41536944538-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमन सर्विस सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमन सर्विस सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा व सुमाड़ी में कॉमन सर्विस सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संचालकों को अपने केंद्रों के बाहर रेट सूची लगाने के निर्देश दिए, जिससे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रमाण पत्र निकालने व पंजीकरण के दरों का पता लग सके।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी केंद्र संचालकों को दर सूची पर अपना मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि भविष्य में सीएससी की संख्या बढ़ाई जा सकती है। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व उप निरीक्षक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्धारित समय में आवेदनकर्ता को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को भी कहा। विदित हो कि उपभोक्ता से निर्धारित दर से अधिक वसूली पर डीएम ने चंद्रापुरी व विजयनगर सीएससी की लॉगिन आईडी को एक सप्ताह पूर्व बंद करा दिया था।