फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ritika from Rampur selected for the Uttarakhand senior women's cricket team

Rudraprayag News: रामपुर की रितिका का उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

Wed, 21 Oct 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 21 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Ritika from Rampur selected for the Uttarakhand senior women's cricket team
फोटो
विज्ञापन

26 अक्तूबर से पुणे में होने वाली राज्यस्तरीय सीरीज में करेंगी प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। केदारघाटी के रामपुर न्यालसू गांव निवासी रितिका रावत का चयन उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। रितिका 26 अक्तूबर से पुणे में होने वाली राज्यस्तरीय क्रिकेट सीरीज में प्रतिभाग करेंगी। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी रितिका ने मेहनत और लगन से क्रिकेट में यह मुकाम हासिल किया है।

रितिका के पिता महेंद्र सिंह रावत केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। उनकी माता अरुणा देवी खेती-बाड़ी कर घर की जिम्मेदारी संभालती हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर रितिका रावत ने मद्महेश्वर क्रिकेट एकेडमी ऊखीमठ में कोच गणेश वर्मा के दिशा निर्देशन में क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। अब उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से उन्हें देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया है। वह 23 अक्तूबर को टीम के साथ देहरादून से पुणे के लिए रवाना होंगी। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने रितिका के चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed