{"_id":"5bed9eedbdec2269685b12c2","slug":"31542299373-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य ने दी आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य ने दी आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चोपता पॉलीटेक्निक को बंद करने के निर्णय का विरोध करते हुए जिला पंचायत सदस्य योगंबर सिंह नेगी ने जनांदोलन की चेतावनी दी है। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने जरूरत पड़ने पर आत्मघाती कदम उठाने के भी बात कही।
नेगी का कहना है कि स्थापना के चार वर्ष बाद भी पॉलीटेक्निक संस्थान को अपना भवन नहीं मिल पाया है। सिर्फ एक ट्रेड वाले संस्थान का किराए के भवन पर संचालन हो रहा है। जबकि संस्थान के स्थायी भवन निर्माण का कार्य वन भूमि के चलते अधर में लटका हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार, मामले के निस्तारण के बजाय संस्थान को बंद करने का फरमान जारी कर चुकी है। नेगी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का जनपद स्तर पर हरसंभव विरोध किया जाएगा। क्षेत्रीय जनता के साथ चरणबद्ध तरीके से हाईवे व मुख्य मार्गों पर चक्काजाम सहित तहसील व जिला कार्यालय में तालाबंदी और भूख हड़ताल की जाएगी। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश बुटोला ने पॉलीटेक्निक को बंद करने के निर्णय पर रोष जताया है। कहा, कि बमुश्किल संस्थान के खुलने से युवाओं में तकनीकी शिक्षा को लेकर कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन सरकार पॉलीटेक्निक के बेहतर संचालन के बजाय अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का कार्य कर रही है, जो आमजन को मंजूर नहीं है।