{"_id":"5b9e8aed867a557ec97f1d02","slug":"31537116909-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण राजधानी के लिए 2 अक्तूबर से शुरू होगी प्रदेशभर की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण राजधानी के लिए 2 अक्तूबर से शुरू होगी प्रदेशभर की यात्रा
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा। गैरसैंण राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति 18 सितंबर को विस घेराव में शामिल होगी। साथ ही 2 अक्तूबर से स्थायी राजधानी के समर्थन में प्रदेशभर की यात्रा कर जनसमर्थन जुटाया जाएगा।
समिति के जखोली मंडल संयोजक रमेश दत्त नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के 18 वर्ष बाद भी स्थायी राजधानी का नहीं होना, आमजन के साथ छलावा है। भाजपा-कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता सुख भोगते हुए यहां के प्राकृतिक व भौतिक संसाधनों को तहस नहस कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। कहा कि आज भी सैकड़ों गांव मूलभूत सुविधाओं की राह देख रहे हैं, लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं है। वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने कहा कि राजधानी की लड़ाई एक मंच से लड़ी जानी चाहिए। सभी संघर्षशील ताकतों को एक होना होगा। आंदोलनकारी केपी ढौंडियाल और प्यार सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के तमाम सवालों को लेकर गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति निरंतर संवाद कर रही है। उसी के आधार पर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में 18 सितंबर को प्रस्तावित विस घेराव में अधिकाधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर देवेंद्र चमोली, मोहित डिमरी, राय सिंह बिष्ट, विनोद डिमरी, सत्यपाल सिंह नेगी, अजय आनंद नेगी, भूपेंद्र सिंह नेगी, लक्ष्मण जगवाण, राजेंद्र नौटियाल, शत्रुघन सिंह नेगी, राय सिंह रावत, प्रमोद सिंह, सूरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।