{"_id":"5b65d95a4f1c1bde6d8b6345","slug":"31533401434-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय में पहली बार हुआ गुर्दा का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय में पहली बार हुआ गुर्दा का ऑपरेशन
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में पहली बार गुर्दे का आपरेशन किया गया, जोकि सफल रहा। यहां तैनात सर्जन डा. केसी शर्मा ने 56 वर्षीय महिला के गुर्दे का सफल ऑपरेशन किया। महिला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
कुरछोला गांव निवासी देवकी देवी लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी। परिजनों द्वारा श्रीनगर, देहरादून सहित अन्य जगहों पर डाक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। करीब तीन दिन पूर्व महिला जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां सर्जन डा. शर्मा ने महिला की जांच की, तो पाया कि गुर्दा अपनी जगह से बाहर निकला हुआ है और स्थिति काफी खराब है। उन्होंने महिला की सभी जरूरी जांच कराई। शुक्रवार को महिला का ऑपरेशन किया गया जोकि सफल रहा। इस दौरान बतौर निश्चेतक मौजूद मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. डीसी सेमवाल ने बताया कि यह ऑपरेशन काफी जटिल था। जिला अस्पताल में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है, जो पौने दो घंटे में पूरा हुआ। इधर, डा. शर्मा ने बताया कि गुर्दा का ऑपरेशन आसान नहीं होता है। महिला के मामले में स्थिति काफी विकट थी। गुर्दा अपने स्थान से बाहर निकला हुआ था। ऑपरेशन नहीं होता तो संक्रमण फैलने का खतरा बन रहा था, जिससे कुछ भी हो सकता था।