फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   25 KV power substations will be built in Sonprayag and Banswara.

Rudraprayag News: सोनप्रयाग व बांसवाड़ा में बनेंगे 25 केवी विद्युत सब स्टेशन

Tue, 26 Sep 2023 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 26 Sep 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
25 KV power substations will be built in Sonprayag and Banswara.
बसुकेदार, केदारघाटी व केदारनाथ तक मिलेगी लो-वोल्टेज व रोस्टिंग से निजात
विज्ञापन

फतेहपुर में विद्युत सब स्टेशन के लिए हो चुकी भूमि की रजिस्ट्री
रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग और बांसवाड़ा में प्रस्तावित 25-25 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। वहीं, बच्छणस्यूं के फतेहपुर में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए चिह्नित भूमि की ऊर्जा निगम के नाम रजिस्ट्री हो गई है। जल्द ही दूसरे चरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जनपद बिजली कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिले। इसके लिए ऊर्जा निगम ने अलग-अलग क्षेत्रों में 2018 में 25 से 33 केवी क्षमता के विद्युत सब स्टेशन का प्रस्ताव तैयार किया था। इन प्रस्तावों में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फतेहपुर के भट्टनगर में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के लिए चिह्नित भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई है। ऊर्जा निगम द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर सेकंडरी सिविल विंग देहरादून को भेज दिया है।
विज्ञापन

बच्छणस्यूं पट्टी के 21 ग्राम पंचायतों के 92 गांवों को पर्याप्त बिजली मिल जाएगी। दूसरी तरफ बांसवाड़ा में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। इस स्टेशन से बसुकेदार व केदारघाटी के 30 से अधिक ग्राम पंचायतों के 100 से अधिक गांवों को लो-वोल्टेज व रोस्टिंग से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोनप्रयाग में बनने वाले 25 केवी सब स्टेशन के लिए भी मंजूरी मिल गई है। अब, दूसरे चरण के कार्यों के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इस विद्युत सब स्टेशन से केदारघाटी के दूरस्थ त्रियुगीनारायण, तोषी, गौरीकुंड और केदारनाथ तक 24 घंटे बिजली सप्लाई हो सकेगी।



नगरासू में नहीं मिल पाई भूमि
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जिला मुख्यालय से 17 किमी की दूरी पर स्थित नगरासू में भी 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन ऊर्जा निगम को यहां पर्याप्त भूमि नहीं मिल पा रही है। इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर संकट के बादल घिर गए हैं। वैसे, इस सब स्टेशन से तल्लानागपुर समेत रानीगढ़ व धनपुर के 100 से अधिक गांवों को ग्रीष्मकाल सहित वर्षभर 24 घंटे पर्याप्त बिजली मिलती।




सोनप्रयाग व बांसवाड़ा में प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण के लिए मिल गई है। निर्माण कार्य समयबद्ध शुरू हो सके। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सेकंडरी सिविल विंग को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

---मनोज सती, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम डिवीजन रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed