{"_id":"5c534806bdec22737361b7b4","slug":"21548961798-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रेन में बैठने के लिए घर से भागे छात्र दिल्ली से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रेन में बैठने के लिए घर से भागे छात्र दिल्ली से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मेट्रो में सफर करने की ललक से दो बच्चे गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली पहुंच गए। अचानक लापता हुए दोनों छात्रों को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आदर्श कॉलोनी निवासी संजीव का बेटा नितिन और पटियाला कॉलोनी निवासी सुनील का बेटा उदय प्रताप जनता इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ते हैं। बीती 26 जनवरी को सुबह दोनों घर से स्कूल के निकले और देर शाम तक घर नहीं लौटे। दोनों के परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों को पुरानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है।
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दोनों छात्र दिल्ली में चलने वाली मेट्रो में बैठने के लिए घर से निकले थे। 26 जनवरी को दोनों छात्र स्कूल ड्रेस में नहीं थे और घर से ही परिजनों के मोबाइल से एक दोस्त को फोन भी किया था। इससे छात्रों का अपहरण नहीं होने की पुष्टि हुई। इसके बाद छात्रों के दोस्त और सर्विलांस की मदद से दोनों को पुरानी दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। फिलहाल दोनों छात्रों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।