फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भूकंप विशेषज्ञों ने किया तोलियूं गांव का स्थलीय निरीक्षण

भूकंप विशेषज्ञों ने किया तोलियूं गांव का स्थलीय निरीक्षण

Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
भूकंप विशेषज्ञों ने किया तोलियूं गांव का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग देहरादून और भूकंप भू-विज्ञान प्रभाग उत्तरी क्षेत्र लखनऊ की टीम ने 6 दिसंबर को आए 5.5 रिक्टर स्केल के भूकंप का केंद्र रहे तोलियूं गांव सहित निकटवर्ती गांवों का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि भूकंप से अधिकांश आवासीय मकानों में हेयर लाइन क्रेक (बाल समान दरारें) आई हैं। वैज्ञानिकों ने भूकंपरोधी तकनीक से भवनों का निर्माण करने पर जोर दिया है।

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग देहरादून के अधीक्षक भूपेंद्र सिंह व भूकंप भू-विज्ञान प्रभाग उत्तरी रेंज लखनऊ के वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डा. गुरु दयाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने जगोठ, धार, तोंदला, पिल्लू, जहंगी, तोलियूं, गणेश नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का क्षेत्र में हल्का प्रभाव पड़ा है। बताया कि 6 दिसंबर की रात 8.51 बजे भूकंप का झटका 2 से 10 सेकेंड के बीच था। भूकंप के केंद्र की जमीन से गहराई अधिक होने से प्रभाव कम रहा। अगर, यह गहराई 15 से 20 किमी के दायरे में होती तो बड़े स्तर पर नुकसान हो सकता था। बताया कि पर्वतीय क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से जोन फाइव में हैं। इसलिए यहां मकानों के बड़े ढांचे सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप अलार्म पर शोध किया जा रहा है। इसके परिणाम भविष्य के गर्भ में हैं, इसलिए इस पर चर्चा उचित नहीं हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप ज्यादातर रात के समय में आते हैं। इसलिए प्रशासन व आपदा प्रबंधन तंत्र को विशेष सर्तकता बरतने की जरूरत है। टीम में भू-वैज्ञानिक धर्मेंद्र कुमार व पवन कुमार गौतम के साथ राजस्व उप निरीक्षक धनपाल सिंह पंवार भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed