{"_id":"59c537984f1c1bac688b5ef0","slug":"21506097048-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से खुल रहे स्वरोजगार के द्वार : किमोठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से खुल रहे स्वरोजगार के द्वार : किमोठी
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्तकाशी। आईएलएनएफएस और मातृ भूमि सेवा संस्थान की ओर से प्रधानमंत्री कौशल विकास के तहत विभिन्न स्वरोजगार परक कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त 30 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में मिले लाभ का बेहतर से बेहतर उपयोग कर आर्थिकी को बढ़ावा देने को कहा गया।
एमएल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डा. आशुतोष किमोठी ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अपने आप में विशेष है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद युवा इस योजना के तहत विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि व यूथ ऑइकान के शशि भूषण मैठाणी ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वरोजगार के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम, उन्हें आगे बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। आयोजक संजय सेमवाल ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भावी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस मौके पर कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई मशीन, कैटरिंग आदि प्रशिक्षण प्राप्त 30 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह असवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि संचालन प्रदीप सेमवाल ने किया। इस मौके पर दिनेश बगवाड़ी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल
कुंवर सिंह नेगी, कमल रावत, आशा नेगी, दीपक, सतीश, महेंद्र शुक्ला आदि मौजूद थे। ब्यूरो