{"_id":"62b34b5cb88e0c5f2f2db363","slug":"2100-devotees-who-have-seen-madmaheshwar-god-rudrapryag-news-drn415297825","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के दर्शन कर चुके 2100 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के दर्शन कर चुके 2100 श्रद्धालु
विज्ञापन
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के दर्शनों के लिए एक माह में 2100 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मंदिर के कपाट खुलने के एक माह में पहली बार इतनी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। इन दिनों यहां प्रतिदिन 50 से 60 यात्री पहुंच रहे हैं, जिससे पैदल मार्ग से मंदिर क्षेत्र में कई परिवारों की आजीविका को भी बल मिल रहा है।
बीते 19 मई को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन पूजा-अर्चना के लिए खोले गए थे। इस दौरान भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा मद्महेश्वर के दर्शन किए थे। चारधाम यात्रा में उमड़े आस्था के सैलाब के बीच द्वितीय केदार में भी शुरूआती दिनों में प्रतिदिन 80 से 150 तक यात्री पहुंचे हैं। अब, बरसाती मौसम शुरू होने से बीते एक सप्ताह से यात्रियों की संख्या में कमी आई है, लेकिन एक माह की यात्रा में द्वितीय केदार में 2100 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया यह पहला मौका है, जब कपाट खुलने के बाद एक माह की यात्रा में द्वितीय केदार में दो हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सायंकालीन आरती में भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वहीं, हक-हकूकधारी व गौंडार गांव के ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, अरविंद पंवार आदि का कहना है कि द्वितीय केदार की यात्रा में रांसी, गौंडार, बणतोली, खटरा, नानू, कुन्नू, देवदर्शनी और मद्महेश्वर में संचालित दुकानों को भी प्रतिदिन ग्राहक मिल रहे हैं। उन्होंने शासन, प्रशासन, पर्यटन विभाग और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पैदल मार्ग से धाम तक मूलभूत सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने की मांग की है।