{"_id":"5bdb31dfbdec226989663afc","slug":"201541091807-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्ला नागपुर क्षेत्र लोक संस्कृति का प्राचीन समय से प्रहरी : मनोज रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्ला नागपुर क्षेत्र लोक संस्कृति का प्राचीन समय से प्रहरी : मनोज रावत
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चार दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन मेले का जौ जस देई, दैणी ह्वै जैई, हे रुड़ी मिजाज रुडी... पारंपरिक मांगल गीतों के साथ आगाज हुआ। मेले का शुभारंभ करते हुए केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने कहा कि तल्ला नागपुर प्राचीन समय से लोक संस्कृति का प्रहरी रहा है। उन्होंने नई पीढ़ी से लोक संस्कृति, परंपरा के संरक्षण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चांधार में खेल स्टेडियम निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
चोपता-चांदधार में आयोजित मेले के शुभारंभ पर जीआईसी चोपता की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व जौ जस देई, दैणी ह्वै जैई, हे रुड़ी मिजाज रुडी... जैसे पारंपरिक मांगल गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद नव ज्योति बावई, दुगा पब्लिक स्कूल दुर्गाधार, प्राथमिक, जूनियर व इंटर कालेज चोपता सहित शिशु मंदिर और वीडी मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ठंडो रे ठंडो मेरा पहाड़ की हवा ठंडी..., बेडू पाको बारामास..., नारायणी माता दुर्गा भवानी..., धरती हमार गढ़वाल की आदि लोक गीत-नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि मेले मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह बत्र्वाल, मगन सिंह नेगी, पंचम सिंह नेगी, सुधा देवी, महेंद्र सिंह नेगी, गोकुल लाल टम्टा, मुकेश करासी, नीरज नेगी, योगम्बर कुनियाल, विनोद रावत, अरविंद नेगी, दीप राणा आदि मौजूद थे।