फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   किसानों की आय दोगुनी को कार्ययोजना बनाएं विभाग: डीएम

किसानों की आय दोगुनी को कार्ययोजना बनाएं विभाग: डीएम

Thu, 28 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी को कार्ययोजना बनाएं विभाग: डीएम

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी ने वर्ष 2022 तक जनपद में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभागों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने धरातल पर कार्यों के क्रियान्वयन के साथ ग्रामीणों को प्रेरित करने पर जोर दिया।

कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी विकास, वन, जडी-बूटी, सिंचाई, मत्स्य, रेशम सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि मात्र बुकलेट तैयार करने से किसानों की आय में वृद्धि होना संभव नहीं है। इसके लिए विजन स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी पांच वर्षों में होने वाले कार्यों को वर्षवार मैप पर अंकित कर प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश भी दिए। कहा कि जिन गांवों में कार्य किया जाएगा, उनकी कार्ययोजना तैयार कर वर्तमान में उत्पादन की गणना करें। भेषज संघ को बंजर भूमि चिह्नित कर जड़ी-बूटी उत्पादन के लिए कहा गया। उन्होंने जल संरक्षण, संवर्द्धन व सिंचन में वृद्धि के साथ छोटी-छोटी नहरें बनाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इस मौके पर जखोली में 15 जनवरी तक 2500 कीवी की पौध का रोपण व मौन पालन के लिए 20 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाने के निर्देश भी दिए गए। गांवों में घेरबाड व फलोत्पादन की बात कही गई। बैठक में सीडीओ डीआर जोशी, प्रभारी अधिकारी देवानंद, एलडीएम पीई एमएस नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी आरपीएस रावत, उद्यान अधिकारी जीएल मखनवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed