{"_id":"597cb4e64f1c1b94198b4680","slug":"201501344998-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ा गांव में अतिवृष्टि से एक आवासीय मकान ध्वस्त, दो क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ा गांव में अतिवृष्टि से एक आवासीय मकान ध्वस्त, दो क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी के पीड़ागांव में अतिवृष्टि से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दो आंशिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावितों की गोशाला टूटने से उसमें बंधे चार मवेशी भी दब गए हैं। पीड़ित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली हुई है।
शुक्रवार देर रात को पीड़ा गांव के ऊपर अतिवृष्टि हुई, जिससे गांव के खरपाणी तोक में रहने वाले दयाल सिंह का मकान टूट गया, जबकि मोहन सिंह, रमेश सिंह के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अतिवृष्टि से मोहन सिंह की गोशाला टूने से उसमें बंधी भैंस, गाय व उसका बछड़ा दब गए। प्रभावितों ने अन्यत्र शरण ली हुई है। खरपाणी तोक का पैदल रास्ता भी टूट गया है। शनिवार सुबह एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा टीम ने टीम के साथ नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभावित दयाल सिंह को तीन लाख, 3 हजार 8 सौ और रमेश सिंह को 52 सौ रुपये की त्वरित मदद दी गई।
बारिश से मकान हुआ क्षतिग्रस्त
घनसाली (ब्यूरो)। बीती रात हुई बारिश से इंद्रोला गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवार ने फिलहाल अपने भाई के घर में शरण ले ली है। इंद्रोला गांव के राजू कुमार का मकान 26 जुलाई को हुई बारिश से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जो बीती रात को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उस वक्त परिवार के सदस्य दूसरे घर में थे, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा। तहसीलदार यशवीर सिंह ने शनिवार को इंद्रोला गांव पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि प्रभावित परिवार को तीन लाख मुआवजा राशि का चेक सौंप दिया गया है।