फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कर्नल कोठियाल ने लोकसभा चुनाव में उतरने का किया एलान

कर्नल कोठियाल ने लोकसभा चुनाव में उतरने का किया एलान

Mon, 19 Nov 2018 10:07 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
कर्नल कोठियाल ने लोकसभा चुनाव में उतरने का किया एलान

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निम के पूर्व प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में पौड़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेेंगे।
जनपद के दूरस्थ गौंडार, तोषी, रांसी, ब्यूंखी, स्यासूं व तोषी गांव का भ्रमण कर लौटने के बाद यहां मीडिया से वार्ता में कर्नल कोठियाल ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया है। दो माह में तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में कर्नल कोठियाल ने कहा कि राजनीति में आना उनका मुख्य मकसद नहीं है, लेकिन अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद हो सके, इसके लिए उन्होंने लोस चुनाव लड़ने की ठानी है। सेना के अनुशासन के बाद राजनीति में तालमेल बिठाने में शुरूआत में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं। जनता से मिलने के लिए वह पूरे संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


बेटियों को सिखाएंगे आत्मसुरक्षा के गुर
रुद्रप्रयाग। कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि वे यूथ फाउंडेशन के माध्यम से नगर, कस्बों व गांवों में बेटियों के लिए विश्ेाष प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे। यहां किशोरियों/युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे। विषम परिस्थितियों में वे कैसे अपनी मदद कर सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रशिक्षित ट्रेनर के माध्यम से उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही युवाओं के लिए भी रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed