{"_id":"5a43caee4f1c1bee6a8b63d5","slug":"191514392302-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धसौड़ व विद्या मंदिर रुद्रप्रयाग में शुरू हुई ई-लर्निंग कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धसौड़ व विद्या मंदिर रुद्रप्रयाग में शुरू हुई ई-लर्निंग कक्षाएं
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय आदर्श इंटर कालेज सिद्धसौड़, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, शिशु मंदिर बेलणी व पुनाड़ में ई-लर्निंग कक्षाओं का शुभारंभ हो गया। योजना के शुरू होने से छात्रों को पठन-पाठन में आसानी होगी। जिले की 42 विद्यालयों में अब तक ई-लर्निंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
राजकीय आदर्श इंटर कालेज सिद्धसौड़ में आयोजित कार्यक्रम में ई-लर्निंग का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी ने किया। कहा कि बच्चे किसी व्यक्ति विशेष के नहीं बल्कि राष्ट्र की अनमोल धरोहर है। छात्रों को बेहतर शैक्षिक एवं मानसिक विकास हो इसके लिए विधायक भरत सिंह चौधरी की ओर से छात्र हित में इस प्रकार की अभिनव पहल की जा रही है। बताया अब तक विधानसभा के 42 इंटर कालेजों व हाईस्कूलों में ई-लर्निंग का संचालन किया जा रहा है। कहा कि विधायक की पहल पर ही अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग व मयाली में छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। जिला मुख्यालय के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, शिशु मंदिर बेलणी व सरस्वती शिशु मंदिर में भी ई-लर्निंग कक्षाओं का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रबंधक विजय कप्रवाण ने कहा कि आगामी सत्र के लिए विद्यालय को पूर्ण रूप से डिजिटल कर दिया जाएगा। इस मौके पर भूपेंद्र भंडारी, प्रवीण भट्ट, प्रधानाचार्य सीएल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा, त्रिलोक सिंह रावत, प्रदीप रावत समेत अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।