{"_id":"5a3553e44f1c1bcf6d8b4571","slug":"191513444324-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय मेला कल से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय मेला कल से होगा शुरू
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। तीन दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेला 18 दिसंबर से शुरू होगा। मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। यह मेला क्षेत्र के काश्तकारों को अपने उत्पाद बिक्री का बाजार भी उपलब्ध कराता है।
मेला के आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी ने विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला परिसर में विभागों के स्टाल/प्रदर्शनी लगाने को कहा है। मेले में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इधर, मेला समिति ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित मेले में स्कूली बच्चों के साथ महिला व युवक मंगल दलों की सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने मेला के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो