{"_id":"5bdb31dbbdec22698b7fd2ef","slug":"181541091803-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के भ्रमण को लेकर तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के भ्रमण को लेकर तैयारियां जोरों पर
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को डीडीएमए (लोनिवि) द्वारा मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग के लिए गड्ढे बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। संगम से मंदिर तक करीब ढाई सौ मीटर पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। इसके लिए एक निश्चित दूरी पर एक-एक पत्थर निकालकर गड्ढे किए जा रहे हैं। साथ ही मंदिर के समीप मंच का निर्माण किया जाएगा। इसका कार्य शनिवार से शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पांच नवंबर तक हर हाल में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएंगी। धाम में मौजूद विभागीय अधिकारियों से प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जा रही हैं। ब्यूरो