{"_id":"5b71bb7f42c792750a1164bc","slug":"181534180223-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 5-5 पदाधिकारियों व शक्तिकेंद्रों पर विस्तारक नियुक्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर 5-5 पदाधिकारियों व शक्तिकेंद्रों पर विस्तारक नियुक्त किए
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा प्रभारी कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क पर जोर दिया। इस मौके पर प्रत्येक बूथ पर 5-5 पदाधिकारियों की तैनाती करते हुए शक्ति केंद्रों में विस्तारक भी तय किए गए।
यहां हुई पार्टी बैठक में बीजेपी लोक सभा प्रभारी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता व विस्तारक योजना के अंतर्गत बनाए गए सदस्यों का सत्यापन किया जाए। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव, लोस व पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेंद्र अंथवाल ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयारियों के बारे में बताया। बैठक में पूर्वकालिक डा. संजय , जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वाचस्पति सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष देवप्रकाश सेमवाल, रिपुदमन सिंह रावत, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, शशि नौटियाल, सुरेंद्र जोशी, सुरेंद्र रावत, हेमा पुष्पवाण, गंभीर बिष्ट समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।