फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कांडई-दशज्यूला में प्रधानाचार्य सहित 11 पद खाली

कांडई-दशज्यूला में प्रधानाचार्य सहित 11 पद खाली

Mon, 06 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
कांडई-दशज्यूला में प्रधानाचार्य सहित 11 पद खाली
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज कांडई-दशज्यूला में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के 11 पद रिक्त हैं, जिस कारण यहां पठन-पाठन पूरी तरह से चौपट हो गया है। अभिभावक-शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों पर पूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

पीटीए अध्यक्ष सतवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों के अभाव में 250 छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। स्कूल जाना सिर्फ खानापूर्ति होकर रह गया है। बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित प्रवक्ता संवर्ग में भूगोल, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास और एलटी में विज्ञान और हिंदी के पद रिक्त पड़े हैं। विद्यालय का संचालन सिर्फ 8 शिक्षकों के भरोसे है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी से रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की तैनाती की मांग की। अन्यथा वह छात्र-छात्राओं के साथ बीईओ, सीईओ व डीएम कार्यालय में प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इधर, मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने बताया कि लोक सेवा आयोग से प्रवक्ता पदों की सूची जल्द जारी होनी है, जिससे उम्मीद है कि जनपद में अधिकाधिक पदों की पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed