फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कम आय वाले मरीजों का आर्थोपैडिक मामलों का होगा नि:शुल्क उपचार

कम आय वाले मरीजों का आर्थोपैडिक मामलों का होगा नि:शुल्क उपचार

Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
कम आय वाले मरीजों का आर्थोपैडिक मामलों का होगा नि:शुल्क उपचार
रुद्रप्रयाग। छह हजार से कम मासिक आमदानी वाले लोग, जिनका आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड नहीं बने हुए हैं, उनके हड्डी रोग का नि:शुल्क उपचार जिला चिकित्सालय में हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में हड्डी रोगियों के उपचार/ऑपरेशन के लिए जरूरी संसाधन नहीं हैं। ऐसे में यहां पहुंच रहे संबंधित मरीजों के मेजर व माइनर ऑपरेशन में लगनी वाली रॉड, प्लेट सहित अन्य जरूरी उपकरणों के लिए तीमारदारों को 15 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जो लोग सक्षम हैं, वह संबंधित उपकरण लाकर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों से इलाज करा लेते है। जबकि गरीब व्यक्ति इसका खर्च वहन नहीं कर पाता, लेकिन अब, ऐसे जरूरतमंदों के हड्डी से जुड़े रोगों का नि:शुल्क उपचार हो सकेगा। छह हजार से कम मासिक आमदानी वाले लोगों का हड्डी रोग का इलाज का खर्च अस्पताल प्रबंधन उठाएगा। बीते 4 दिसंबर को डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल, चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में इस संबंध में चर्चा कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. दिनेश चंद्र सेमवाल ने बताया कि 6 हजार से कम आय वाले लोगों/मरीजों के हड्डी रोग से संबंधित इलाज नि:शुल्क किए जाएंगे। संबंधित व्यक्ति/मरीज को तहसील से आय प्रमाण लाना होगा, जिसके आधार पर उसे उसे चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


ऐसे में आया सुझाव ..
बीते दो माह में जंगल में घास काटने व अन्य कारणों से 14 महिलाएं घायल हो चुकी हैं। इनकी कमर, पैर और हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हुई थी. लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इनके तीमारदार उचित उपचार नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने डीएम से मदद की गुहार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हड्डी से जुड़ी चोटों का उपचार व ऑपरेशन काफी महंगा होता है, लेकिन गरीब लोग, इतना खर्च वहन करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए 6 हजार से कम आय वाले लोगों के हड्डी से संबंधित मामलों का इलाज अब जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क होगा।
-- मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी/अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबंधन समिति जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed