{"_id":"5a9ec6ca4f1c1b387b8ba0b2","slug":"171520355018-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में भारी मशीनों से हो रही बर्फ की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में भारी मशीनों से हो रही बर्फ की सफाई
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। मौसम में सुधार होते ही केदारनाथ में निम सहित अन्य कार्यदायी संस्थाएं बर्फ की सफाई में जुट गई हैं। पुनर्निर्माण कार्यस्थलों पर भारी मशीनों से बर्फ को साफ किया जा रहा है, जिससे जल्द कार्यों को शुरू किया जा सके।
मंगलवार को सुबह से धाम में मौसम साफ रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही। इस दौरान प्रात: 8 बजे से ही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से मशीनों से बर्फ की सफाई शुरू कर दी गई। मजदूरों द्वारा सरस्वती नदी पर घाट और सुरक्षा दीवार निर्माण क्षेत्र में जमी तीन फीट से अधिक बर्फ को तेजी से साफ किया गया। निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य निर्धारित समय तक पूरा करने के लिए बेहतर मौसम में कार्य समय बढ़ा दिया गया है। साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि रात्रि 10 बजे के बाद तक कार्य हो सके।
इधर, डीडीएमए लोक निर्माण और सिंचाई विभाग द्वारा भी मंदिर मार्ग और मंदिर परिसर सहित मंदाकिनी नदी किनारे जमा बर्फ को साफ करने का कार्य शुरू किया गया। धाम में दिनभर चटक धूप खिली रही। इस दौरान तापमान अधिकतम 12 और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आगामी यात्रा शुरू होने तक पैदल मार्ग, मंदिर परिसर और संगम पर चबूतरा निर्माण के साथ ही लिनचोली-गरूड़चट्टी-केदारनाथ मार्ग का निर्माण पूरा करना है। साथ ही गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग का भी वृहद सुधार कार्य 20 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे देखते हुए कार्यदायी संस्थाओं को अधिकाधिक मजदूरों के साथ सुहावने मौसम में कार्य समय बढ़ाने को कहा गया है।