{"_id":"59dbad3a4f1c1b72548b674c","slug":"171507568954-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में किसानों को दी उन्नत कृषि की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में किसानों को दी उन्नत कृषि की जानकारी
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि/जखोली। सरकार किसान के द्वार रबि कृषक महोत्सव के तहत अगस्त्यमुनि, जखोली व ऊखीमठ में हुई कृषि गोष्ठी में किसानों को उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी गई।
कृषि महोत्सव के तहत कृषि रथ अगस्त्यमुनि ब्लाक के न्याय पंचायत सुमेरपुर के तूना गांव व न्याय पंचायत नाकोट के देवीधार मंदिर पिल्लु, जखोली ब्लाक के न्याय पंचायत पांजणा के धारकोट व ऊखीमठ ब्लाक के न्याय पंचायत ल्वारा के सल्ला के पंचायत भवन में कृषि गोष्ठी का आयोजित की गई। गोष्ठी कृषि रथ के साथ चल रहे संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जबकि कृषि वैज्ञानिकों ने भी किसानों को नवीन कृषि व कृषि उत्पादन को बढ़ाने संबंधी जानकारियां दी। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने व स्थानीय फसलों के विपणन की व्यवस्था और स्थानीय फल, सब्जियों के संरक्षण के लिए कोल्ड स्टोर बनाने की मांग की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे। ब्यूरो