{"_id":"597e07524f1c1b6d318b4778","slug":"171501431634-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे हुए बरसात से अति संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे हुए बरसात से अति संवेदनशील
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बारिश से रविवार को दिनभर ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर जगह-जगह कई बार यातायात बाधित होने से जाम लगता रहा, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
शनिवार रात हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में भूस्खलन से बंद हो गया, जिसे रविवार सुबह 9 बजे खोला गया। इससे घोलतीर व नगरासू में जाम लगा रहा। दोपहर बाद 12.30 बजे शिवानंदी में पुन: चीड़ का पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया, जिसे एक बजे खोला गया। बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि शिवानंदी में बरसात के बाद स्थायी ट्रीटमेंट हो पाएगा।
उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे खाट गांव के नीचे और डोलिया मंदिर में भूस्खलन होने से दिनभर कई बार बंद होता रहा। इधर, रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि के बीच भी राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना है। जनपद में बारिश से नौ संपर्क मार्ग बंद हैं। इधर, एनएच के ईई प्रवीन कुमार ने बताया कि हाईवे पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।