{"_id":"5ca38279bdec2213eb73883c","slug":"161554219641-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने वार्ता कर उन्हें मतदान में भागीदारी के लिए मनाया। इस मौके पर डीएम ने सभी समस्याओं के चरणबद्ध तरीके से निस्तारण का भरोसा भी दिया।
महाविद्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की नाराजगी जानी। उन्होंने कहा कि वोट डालना हमारा अधिकार है। एक-एक वोट का लोकतंत्र की मजबूती में अहम योगदान होता है। युवाओं को देश की दिशा व दशा तय करनी है। इसलिए वह चुनाव में बढ़चढ़कर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निरारकण के लिए विरोध करना जनता का अधिकार है, लेकिन लोकतंत्र में मतदान के जरिए हम अपनी आवाज संसद तक पहुंचा सकते हैं। समस्याएं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में है। लोकतंत्र की मजबूती से उनका निस्तारण किया जा सकता है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण व विक्रांत चौधरी ने डीएम से महाविद्यालय में बीएसी व एमए कक्षाओं के संचालन और पर्याप्त कक्षा कक्षों के निर्माण की मांग की। साथ ही पुस्तकालय के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। डीएम ने सभी बिंदुओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण का भरोसा दिया। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, प्राचार्य बीएन खाली, सीईओ सीएन काला, हरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।