फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आश्वासन पर वन दरोगा ने समाप्त किया अनशन

आश्वासन पर वन दरोगा ने समाप्त किया अनशन

Sat, 04 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
आश्वासन पर वन दरोगा ने समाप्त किया अनशन
गुप्तकाशी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के निलंबित वन दरोगा ने डीएफओ के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है। वन दरोगा ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

शनिवार को डीएफओ अमित कंवर व एसीएफ ने रेंज कार्यालय पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे वन दरोगा रघुवीर सिंह पंवार से वार्ता की। कहा, कि चोपता, दुगलबिट्टा और बनियाकुंड में अवैध अतिक्रमण मामले में विभागीय जांच की जा रही है। उनका पूरा पक्ष सुना जाएगा और उचित कार्रवाई होगी। साथ ही जिन लोगों ने उन्हें फंसाया है, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वन दरोगा को आश्वस्त किया कि जो भी उनके द्वारा लिखित में विभाग को उपलब्ध कराया गया है, उसके आधार पर त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके उपरांत डीएफओ ने वन दरोगा को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर रेंजर आरपी डिमरी व अन्य वन कर्मचारी भी मौजूद थे। चोपता सहित सेंचुरी एरिया में अवैध अतिक्रमण के मामले में गुप्तकाशी रेंज के वन दरोगा रघुवीर सिंह पंवार ने अपने निलंबन को गलत बताते हुए 2 अगस्त से रेंज कार्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed