{"_id":"5a3945954f1c1b4c528ba79f","slug":"161513702805-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मनेंद्र गुंसाई 24 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मनेंद्र गुंसाई 24 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिलवाड़ा। यहां मुख्य बाजार में स्थित गुसाईं फुटवियर के मालिक मनेंद्र सिंह गुसाईं (26) पुत्र स्व. उम्मेद सिंह गुसाईं का 24 दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है।
हयात सिंह कंडारी ने बताया कि 25 नवंबर से उनका भतीजा मनेंद्र लापता है। उस रोज वह सुबह 8.30 बजे घर (फलाटी) से अपनी दुकान (तिलवाड़ा) के लिए निकला था। लेकिन वह न तो दुकान पहुंचा और न शाम को घर लौटा। कंडारी ने बताया कि मनेंद्र जब ढाई वर्ष का था, तब उसके पिता का देहांत हो गया था। तब वे उसे अपने साथ फलाटी ले आए थे। इधर, लापता युवक के भाई व अन्य परिजनों ने बताया कि रुद्रप्रयाग से लेकर श्रीनगर, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, पौड़ी सहित कुमाऊं के कई नगरों में रह रहे सगे-संबंधियों की मदद से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिला है। इधर, पुलिस थानाध्यक्ष सुबोध ममगाईं ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अभी तक पुख्ता सुराग नहीं मिल पाए हैं।