फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आधी रात को डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

आधी रात को डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
आधी रात को डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। 15 दिसंबर के अंक में जिला अस्पताल की बदहाली को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित ‘जिला अस्पताल को इलाज की दरकार’ खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने रात 11.30 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कुछ स्टाफ के नींद में होने पर डीएम ने उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने औचक निरीक्षण करते हुए आपातकालीन वार्ड का जायजा लिया। यहां चिकित्सक मौके पर पाए गए। इसके बाद गायनी कक्ष और जच्चा-बच्चा वार्ड व अन्य मरीजों के वार्डों का एक-एक कर निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कुछ स्टाफ गहरी नींद में मिले। डीएम ने उन्होंने संबंधित को ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर फटकार लगाई और दोबारा ऐसा होने पर निलंबन की चेतावनी दी। डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि इमरजेंसी वार्ड व गायनी कक्ष के प्रति कोई कोताही न बरती जाए। अगर, कोई डाक्टर या पैरा मेडिकल स्टाफ का सदस्य नींद में पाया गया तो पूरे प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पर रात्रि के समय मरीजों की नियमित देखरेख करने को कहा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सुरक्षा दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने रात्रि में अस्पताल में पीआरडी/होमगार्डस जवानों की तैनाती को लेकर जिला युवा कल्याण अधिकारी को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमएस डा. डीसी सेमवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed