{"_id":"5985f82d4f1c1b354d8b4870","slug":"161501952045-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 घंटे बंद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे व 4 घंटे बदरीनाथ हाईवे रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 घंटे बंद रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे व 4 घंटे बदरीनाथ हाईवे रहा ठप
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर मलबा व बोल्डर आने से घंटों बंद रहा। हाईवे और संपर्क मार्गों के बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं। इस दौरान कई लोग मीलों पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। जिले में 18 संपर्क मोटर मार्ग बारिश के कारण बंद पड़े हैं।
बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण शनिवार सुबह पांच बजे से बंद हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बीआरओ ने मशीनों की मदद से प्रात: नौ बजे हाईवे खोल दिया। 15 दिन से यहां पर हाईवे की स्थिति दयनीय बनी है। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग गिंवाला गांव के समीप भारी भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा। हाईवे गुप्तकाशी से गौरीकुंड के बीच खाट गांव के नीचे और डोलिया मंदिर के समीप भूस्खलन व भू-धंसाव के कारण बार-बार बंद होता रहा।
विज्ञापन