{"_id":"5d03d31d8ebc3e57c1003832","slug":"15605317304101-rudrapryag-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 जल कलशों के साथ निकाली जलकलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 जल कलशों के साथ निकाली जलकलश यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भगवान कार्तिकेय के मंदिर कार्तिक स्वामी में 11 दिवसीय अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को जलकलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार को पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन होगा।
शुक्रवार सुबह सात बजे भगवान कार्तिकेय की रूप छड़ी की विशेष पूजा हुई। इसके बाद वाद्य यंत्रों की गूंज और भक्तों के जयकारों के बीच जल कलश यात्रा निकाली गई जो जलकुंड पहुंची। यहां पर पूजा के उपरांत 101 कलशों में जल भरकर यात्रा मंदिर पहुंची। जल से भगवान कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर में कथा वाचन करते हुए वासुदेव थपलियाल ने कहा कि जलकलश यात्रा में शामिल होने से हरिद्वार गंगा स्नान के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भी मंदिर पहुंचकर आराध्य के दर्शन किए। उन्होंने कार्तिक स्वामी मंदिर में जरूरी सुविधाएं जुटाने में सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों सहित चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद के सैकड़ों भक्त मौजूद थे। उधर, बेंजी गांव में 11 दिवसीय अनुष्ठान के दसवें दिन ध्याणियों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके उपरांत भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। अनुष्ठान में शामिल 247 ध्याणियों को टीका लगाया गया।