{"_id":"6ae73796025655d56d052a0a","slug":"devra-yatra-of-goddess-dakshin-kali-and-lord-hanuman-concludes-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121930-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मां दक्षिण काली व हनुमान की देवरा यात्रा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मां दक्षिण काली व हनुमान की देवरा यात्रा संपन्न
Sun, 01 Nov 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गुप्तकाशी। केदारघाटी के फहली गांव की मां दक्षिण काली एवं बजरंग बली हनुमान की 13 दिवसीय देवरा यात्रा का समापन हो गया है। गंगोत्री, यमुनोत्री एवं बदरीनाथ धाम की देवरा यात्रा करने के बाद मां दक्षिण काली एवं बजरंग बली हनुमान मंदिर फहली पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मां दक्षिण काली एवं बजरंग बली का जयकारे के साथ फूल मालाओं से स्वागत हुआ। रविवार को विधिवत पूजा-पाठ व पूर्णाहुति के बाद मां दक्षिण काली की डोली एवं बजरंग बली को उनके स्थान पर विराजमान किया गया। इस अवसर पर जय मां दक्षिण काली सेवा समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, संरक्षक पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला, विष्णुकांत शुक्ला, महामंत्री जगदीश शुक्ला, उपाध्यक्ष रूप नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद