फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Wed, 27 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के जनपद शाखा की बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजपत्रित पदों पर पदोन्नत कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में आयोजित बैठक संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के 13 मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि पहली बार नवीनीकृत मात्राकरण के तहत लिपिक संवर्ग के कर्मियां को राजपत्रित पदों पर प्रोन्नति का मौका मिला है। कहा कि बदलते दौर में कार्य की अधिकता व नई विधाओं से दक्ष होने का वक्त है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि कंप्यूटर संबंधी जानकारियों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षणों का आयोजन किया जाना जरूरी है। कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती होनी चाहिए। संगठन के कार्यों में गति लाने के लिए विभोर नौटियाल को संघ का जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एनएस रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, कामिनी मोहन रावत, शेषनारायण जुगराण, राकेश तिवारी, राजेश पुरोहित, कुलदीप भंडारी, अजीत कुमार, अरुण भट्ट समेत अन्य कार्मिक मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed