फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पांजणा इलेवन ने जीता कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

पांजणा इलेवन ने जीता कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
पांजणा इलेवन ने जीता कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
जखोली। कारगिल शहीद अतुल मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बधाणीताल व पांजणा इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें पांजणा इलेवन ने 165 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

जाखणाी स्थित वन विभाग के उत्तरी-दक्षिणी रेंज मैदान में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतते हुए पांजणा इलेवन पहले बल्लेबाजी की। पांजणा इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से उत्तम सिंह बुटोला ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बधाणीताल की टीम 10 ओवरों में मात्र 71 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद ट्राफी व उप विजेता को 15 हजार रुपये व ट्राफी भेंट की गई। उत्तम को मैन आफ दी मैच व मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि अंकित को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार मिला। इस मौके पर आयोजन समित के अध्यक्ष नीरज कुमार, उपाध्यक्ष सुमित, जीतपाल, आशीष नेगी, प्रधान बधाणी उमेद सिंह, शकुंतला देवी, रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed