{"_id":"5b7311c842c79273163f0840","slug":"141534267848-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में योगदान दें महिला व युवक: रौथाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक व सांस्कृतिक विकास में योगदान दें महिला व युवक: रौथाण
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नवासू गांव में ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण के नेतृत्व में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने सफाई अभियान चलाया। दल ने हरियाली मंदिर मार्ग, सत्यनाथ मंदिर परिसर, कालिंका मंदिर चौक और गांव के सार्वजनिक रास्तों की साफ-सफाई की।
कालिंका मंदिर परिसर में प्रमुख रौथाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक विकास पर चर्चा की गई। प्रमुख ने महिला व युवक मंगल दल से प्रत्येक माह बैठकों का आयोजन कर अलग-अलग गतिविधियों का संचालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्लाक व जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर दें। इसके बाद प्रमुख रौथाण के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। ममंद अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने बताया कि प्रत्येक 15 दिन में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर देवेश्वरी देवी, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, चंपा देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, धनेश्वरी देवी, कांति देवी, कमल सिंह, देवेंद्र सिंह, कांतेंद्र सिंह, रमेश सिंह, आशीष, पपेंद्र सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।