{"_id":"5b6337454f1c1b54638b6034","slug":"141533228869-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिरूल बन सकता रोजगार का बेहतर जरिया : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिरूल बन सकता रोजगार का बेहतर जरिया : जिलाधिकारी
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चीड़ की पत्तियों (पिरूल) व अन्य प्रकार के जैर्व इंधनों से विद्युत उत्पादन को लेकर अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि पिरूल व अन्य बायोमास, लेंटाना का सही उपयोग करके रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है। पिरूल को एकत्रित करने से जंगलों में पानी का रिसाव सही होगा। साथ ही अन्य वनस्पतियों की उपज भी अच्छी होगी। उन्होंने उरेडा के अधिकारियों को नीति की पूरी जानकारी व आवेदकों को मिलने वाली रियायतों के बारे में बताने के निर्देश भी दिए। कहा कि पिथौरागढ़ में वर्ष 2011 में स्थापित अवनि संस्था द्वारा स्थापित पिरूल संयंत्र का भ्रमण कर इस योजना के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी नीरज गर्ग ने पिरूल व अन्य बायोमास से विद्युत उत्पादन की जानकारी देते हुए कहा कि नीति का क्रियान्वयन वन विभाग व उरेडा द्वारा किया जाएगा। वन क्षेत्र से प्राप्त होने वाले पिरूल व अन्य बायोमास की उपलब्धता पर ही स्थापित होने वाली इकाईयों की क्षमता व संख्या तय की जाएगी। इस मौके पर परियोजना अभियंता अभिषेक पांडे, ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण, डीडीओ एएस गुंज्या, सीएमओ डा. एके झा, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।