{"_id":"5a9ec6d04f1c1bc83b8ba59b","slug":"141520355024-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर समेत अन्य भूभाग को प्रदेश में मिलाने का होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर समेत अन्य भूभाग को प्रदेश में मिलाने का होगा विरोध
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व अन्य भू भाग को उत्तराखंड में मिलाने का जमकर विरोध किया जाएगा। पार्टी ने भाजपा सरकार पर गैरसैंण राजधानी को लेकर आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का वह बयान, जिसमें उन्होंने सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने की बात कही है, आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। सरकार गैरसैंण को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रही है। ऐसे में वह गैरसैंण के प्रति ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है। कहा कि सरकार की इस प्रकार की किसी भी रीति, नीति व निर्णय का विरोध किया जाएगा। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष किशोरीनंदन डोभाल, बालेश्वर डंगवाल, सूरत सिंह, जितार सिंह, देवेंद्र चमोली, सुभाष मोंगा, चंद्रमोहन गुसांई, महेंद्र सिंह आदि थे।