फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सरकार, तीर्थाटन से कब जुड़ेंगे रुद्रप्रयाग जिले के मंदिर समूह

सरकार, तीर्थाटन से कब जुड़ेंगे रुद्रप्रयाग जिले के मंदिर समूह

Sun, 22 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सरकार, तीर्थाटन से कब जुड़ेंगे रुद्रप्रयाग जिले के मंदिर समूह

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्राचीन धार्मिक धरोहरों का संरक्षण और उन्हें तीर्थाटन से जोड़ने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। रुद्रप्रयाग जनपद के नारायणकोटी मंदिर समूह, बसुकेदार मंदिर समूह, फलासी मंदिर समूह सहित कई धार्मिक स्थल उत्तराखंड राज्य निर्माण के 17 वर्षों में भी तीर्थाटन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 45 किमी की दूरी पर स्थित नारायणकोटी का विशेष धार्मिक महत्व है। यहां प्राचीन मंदिर समूह है, जो शिल्प कला का अद्भुत नमूना है। इस मंदिर समूह का उल्लेख केदारखंड में भी मिलता है। मंदिर समूह को 9वीं ईसवी से पूर्व निर्मित बताया जाता है। समय-समय पर आपदाओं के प्रभाव और देखरेख के अभाव में यहां अब सिर्फ 20 मंदिर रह गए हैं, जबकि पूर्व में यहां 360 मंदिर समूहों में थे। इस मंदिर समूह परिसर में मौजूद मंदिरों में नौ ग्रह मंदिर भी विराजमान हैं, जो ग्रहों के प्रतीक के रूप में स्थापित हैं। प्रत्येक दीवार पर ग्रहों के मंत्र गढ़े अक्षरों में लिखे हैं। श्रद्धालु ग्रह पूजा और व्रतों की शांति के लिए यहां आते हैं। परिसर में लक्ष्मीनारायण, वीरभद्र और सत्यनारायण भगवान के मंदिर शामिल हैं। परिसर में पत्थरों से बना कुंड है। इसे वीरभद्र कुंड कहते हैं। कुंड में गंगा-यमुना की दो जलधाराएं बहती हैं, लेकिन केदारनाथ यात्रा मार्ग से जुड़ा होने के बावजूद यह धार्मिक स्थल आज भी श्रद्धालुओं से दूर है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जमुना देवी, जबर सिंह और सच्चिदानंद पुजारी ने बताया कि प्रचार-प्रसार के अभाव में यात्राकाल में भी यहां श्रद्धालु नहीं पहुंचते हैं। अगर, प्रयास हों तो बारामासी तीर्थाटन का मुख्य केंद्र बन सकता है। कई बार पुरातत्व विभाग को मंदिरों के संरक्षण के लिए कहा गया, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अन्य मंदिर समूह
साणेश्वर महाराज मंदिर समूह सिल्ला, बसुकेदार शिवालय मंदिर समूह, फलासी तुंगनाथ देवता मंदिर समूह, फेगू दुर्गा माता मंदिर समूह, त्रियुगीनारायण मंदिर समूह प्रमुख हैं, जिनके प्रचार-प्रसार की दरकार है।


इनका कहना
गढ़वाल में 35 मठ-मंदिरों के संरक्षण की जिम्मेदारी विभाग के पास है, लेकिन शासन स्तर पर इनकी मरम्मत और सौंदर्य के लिए पर्याप्त धन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण नारायणकोट मंदिर समूह सहित अन्य मंदिरों की देखरेख में दिक्कत हो रही है। - अनिल नेगी, अनुश्रवण सहायक भारतीय पुरातत्व विभाग पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed