फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ऑल वेदर रोड परियोजना में 24 मीटर भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू

ऑल वेदर रोड परियोजना में 24 मीटर भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू

Sat, 05 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना में 24 मीटर भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू

विज्ञापन
तिलवाड़ा। स्थानीय व्यापारियों और भवन स्वामियों ने ऑलवेदर रोड के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के चौड़ीकरण के मानकों में बदलाव और प्रभावितों को उचित मुआवजे के साथ रोजगार दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में विधायक भरत सिंह चौधरी के साथ बैठक कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया।

व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक परियोजना एक प्रतिकर के साथ वे केंद्र और राज्य सरकार से अपना हक मांगेंगे। उन्होंने कहा कि वे ऑलवेदर रोड परियोजना का स्वागत करते हैं, लेकिन चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण को लेकर जो संशय बना है, वह दूर किया जाना चाहिए। एनएच का दस से 12 मीटर चौड़ीकरण किया जाना है, इसलिए इतनी ही भूमि अधिग्रहित की जाए। उन्होंने 24 मीटर भूमि अधिग्रहण का जमकर विरोध किया। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर हाईवे चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले व्यापारियों, भवन स्वामियों और भूमि वालों को उचित मुआवजे के साथ सभी के एक-एक सदस्य को रोजगार दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को वे सरकार के समक्ष रखेंगे। भवन स्वामियों/दुकानदारों के नुकसान का सही आकलन हो, इसके लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात करेंगे। व्यापारियों ने प्रभावित भवन स्वामियों और व्यवसायियों का विस्थापन और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर विक्रम कंडारी, मासूम खान, महावीर जगवाण, गोविंद सिंह, उमेंद्र सिंह, संजय सहित अन्य व्यापारी व भवन स्वामी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed