{"_id":"5a47c1414f1c1b0a788b5b06","slug":"131514651969-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में भी केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में भी केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को केदारनाथ धाम में चले रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को धाम में मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने को भ्ज्ञी कहा। डीएम ने तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवनों में हो रही सफेदी व मंदांकिनी नदी पर बन रहे घाट का जायजा भी लिया।
कार्यदायी संस्था निम के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने डीएम को जानकारी दी कि बाढ़ सुरक्षा दीवार के लिए की जा रही खुदाई का मलबा साफ किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंदाकिनी नदी पर घाट निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। डीएम ने डीडीएमए को गरुडचट्टी से केदारनाथ तक बर्फ हटाने के निर्देश देते हुए संबंधित पैदल मार्ग के आगणन की कार्रवाई एक सप्ताह में पूरी करने को कहा। डीएम ने धाम में मंदिर मार्ग के लिए कटवा पत्थर तैयार कर रहे कारीगरों से भी बातचीत की। उन्होंने डीडीएम को उत्तराखंड के कारीगरों को पुनर्निर्माण में शामिल करने को कहा।
डीएम घिल्डियाल ने बताया कि आगामी यात्रा से पहले केदारनाथ में सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। एमआई-26 हेलीपैड से संगम तक पैदल मार्ग को प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिदंल ग्रुप के आर्किटेक्ट निकुल शाह, चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक भी मौजूद थे।