फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को केदारनाथ तैयार ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को केदारनाथ तैयार ...

Tue, 06 Nov 2018 09:40 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को केदारनाथ तैयार ...
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को केदारनाथ तैयार है। मंदिर परिसर को पूरी तरह से बर्फ विहीन कर दिया गया है। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक रास्ते की बर्फ हटा दी गई है। रास्ते को एटीवी के संचालन लायक बना दिया गया है।
विज्ञापन

25 फीट चौड़े और 250 मीटर लंबे मंदिर मार्ग के मध्य क्षेत्र में पांच से छह फीट तक रास्ता बनाया गया है। उदक कुंड के चारों तरफ बर्फ हटा दी गई है। संगम से मंदाकिनी नदी पर बन रही सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ पर बर्फ हटाने का कार्य देर शाम तक जारी था। इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम भी पुख्ता कर दिए गए हैं। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। जिन-जिन स्थानों का प्रधानमंत्री निरीक्षण करेंगे, वहां तक आवाजाही आसान हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। वीआईपी हेलीपैड पर सुबह छह बजे से सुरक्षा जवान तैनात कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एटीवी का ट्रायल किया
रुद्रप्रयाग। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक आला अधिकारियों की मौजूदगी में एटीवी (ऑल ट्रेवल व्हीकल) का सफल ट्रायल किया गया। इसके बाद वाहन की पुन: साफ-सफाई कर उसे दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


698 सुरक्षा अधिकारी व जवान तैनात
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 698 सुरक्षा अधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर में डीआईजी अजय रौतेला व कमिश्नर शैलेश बगोली सहित एसपीजी व खुफिया विभाग के आला अधिकारियों ने अपने-अपने जवानों, अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग करते हुए उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के धाम में लैंडिंग से लेकर रवानगी तक वीआईपी हेलीपैड से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक सुरक्षा घेरा मजबूत रहेगा। प्रात: 8 बजे के बाद मंदिर में आम आवाजाही बंद कर दी जाएगी। परिसर से 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था में तीन एसएसपी, चार एसपी, तीन एएसपी, आठ सीओ, 27 इंस्पेक्टर, 72 सब इंस्पेक्टर, 89 हेड कांस्टेबल, 248 पुरुष कांस्टेबल, 68 महिला कांस्टेबल, 138 जवान पीएससी, 19 फायर सर्विस जवान, 14 एटीएस व 4 बीटीएस के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed