फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   12 years stuck in files roads.

12 वर्षों से फाइलों में ही अटकी सड़क

Tue, 20 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 20 Sep 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
12 years stuck in files roads.
सड़क - फोटो : demo pic

सड़क की मांग को लेकर ऊखीमठ तहसील के तोषी गांव के ग्रामीणों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। सड़क नहीं होने से ग्रामीण एक तरफा आठ किमी पैदल नाप रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 12 वर्ष पूर्व गांव के लिए स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन


जनपद रुद्रप्रयाग की सबसे दूरस्थ ग्राम पंचायत तोषी के 55 परिवार आज भी आदिकाल जैसा जीवन जी रहे हैं। सड़क सुविधा से वंचित गांव के लोग जरूरी चीजों के लिए भी घने जंगल से होकर त्रियुगीनारायण पहुंच रहे हैं। गांव के लिए वर्ष 2005-06 में शासन स्तर पर त्रियुगीनारायण-तोषी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था, लेकिन सेंचुरी एरिया होने के कारण यह प्रस्ताव फाइलों में ही दफन हो गया। गांव तक सड़क पहुंचाने में वन विभाग की भूमि बाधा बनी हुई है, जिस पर सघन बांज का जंगल है।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग सहित पर्यावरण मंत्रालय व शासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं जा रही है। वर्ष 2013 में वन विभाग, लोनिवि व ग्रामीणों के बीच इस संबंध में तीन दौर की बैठकें भी हुई, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बीते रविवार को ग्राम प्रधान शशि देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक में सड़क को लेकर संघर्ष का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि 12 वर्ष से उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव को सड़क से जोड़ने का मामला स्वीकृति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अब जल्द ही सड़क बनने का निर्णय नहीं लिया गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में उप प्रधान नागेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, मदन मोहन, दिनेश चंद्र, अजय सिंह, सुमति देवी, दर्शनी देवी, रूकमणी देवी, सुनीता देवी, गुड्डी देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे।


इनका कहना है -
तोषी गांव सेंचुरी एरिया में आता है। ऐसे में सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई अटकी पड़ी है। प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है, लेकिन प्रस्ताव पर क्या कार्रवाई हुई है, इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
-मनोज दास, अधिशासी अभियंता, लोनिवि ऊखीमठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed