फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   118 families living in cowshed and school

गोशाला व स्कूल में जीवन यापन कर रहे 118 परिवार

Sun, 23 Aug 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
118 families living in cowshed and school
ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत उषाड़ा के ताला के प्रभावित परिवार प्राथमिक विद्यालय व टेंटों में गु? - फोटो : RUDRAPRYAG
जनपद में तुंगनाथ घाटी, कालीमठ घाटी और जखोली ब्लॉक के आपदा से प्रभावित गांवों के 118 परिवार गोशाला, प्राथमिक स्कूल में जीवन यापन कर रहे हैं। बीते एक पखवाड़ के भीतर जिले के दस से अधिक गांवों में बारिश, अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना से व्यापक तबाही हुई है, जिससे जनजीवन पटरी से उतर गया है।
विज्ञापन

9 अगस्त को जखोली ब्लॉक के सिरवाड़ी में बादल फटने से देवी मलबे की भेंट चढ़ गया। यहां निवास करने वाले 25 परिवार बेघर हो चुके हैं। ये परिवार प्रा. विद्यालय और अन्यत्र स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। बुजुर्ग हुकुम सिंह रौथाण, सरोजनी देवी का कहना है कि खून-पसीने से कुछ वर्ष पूर्व दो मंजिला मकान बनाया था, लेकिन आपदा की मार ने बेघर कर दिया है। पूरा परिवार प्राथमिक स्कूल में शरण को मजबूर है। ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत उषाड़ा के ताला व पैठाणी के 91 परिवार स्कूल, पंचायत भवन, दुकानों में अपने मवेशियों सहित रह रहे हैं। प्रधान कुंवर सिंह बजवाल के अनुसार परिवारों का विस्थापन ही एकमात्र जरिया रह गया है। उधर, तरसाली गांव में भी शारदानंद सेमवाल का परिवार गोशाला में शरण लिए हुए हैं। तीन दिन पूर्व भूस्खलन से आवासीय मकान और वहां रखा पूरा सामान भी नष्ट हो चुका है। कालीमठ घाटी के कोटमा गांव में मलबे की भेंट चढ़े मकान से एक परिवार अन्यत्र शरण लिए हुए है। जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है कि ताला व पैठाणी तोक के विस्थापन के लिए प्रधान को भूमि चिह्नित करने को कहा गया है। सिरवाड़ी गांव का भी निरीक्षण किया गया है। जरूरी कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी। अतिवृष्टि से जहां भी परिवार प्रभावित हुए हैं, उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

केदारघाटी के आपदा प्रभावित तरसाली गांव में गोशाला में जीवन यापन कर रहा परिवार।

केदारघाटी के आपदा प्रभावित तरसाली गांव में गोशाला में जीवन यापन कर रहा परिवार।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed