फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   चंद्रापुरी-बांसवाड़ा के बीच हाईवे का चौड़ीकरण कार्य जोरों पर

चंद्रापुरी-बांसवाड़ा के बीच हाईवे का चौड़ीकरण कार्य जोरों पर

Wed, 17 Apr 2019 08:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
चंद्रापुरी-बांसवाड़ा के बीच हाईवे का चौड़ीकरण कार्य जोरों पर
अगस्त्यमुनि। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रापुरी से बांसवाड़ा के बीच चौड़ीकरण कार्य जोरों पर है। कार्य में व्यवधान नहीं हो, इसके लिए एनएच ने यातायात को मंदाकिनी नदी किनारे अस्थायी सड़क बनाकर डायवर्ट कर दिया है। एक सप्ताह तक यह व्यवस्था बनी रहेगी। इस दौरान अगर नदी का जलस्तर बढ़ता है, तो यातायात हाईवे से भी संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के दिशा-निर्देशन में कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे पर चंद्रापुरी से बांसवाड़ा के बीच करीब दो सौ मीटर हिस्से का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस हिस्से में सड़क की चौड़ाई सिर्फ चार मीटर है और यह अति संवेदनशील है। इसलिए प्राथमिकता से यहां चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। कार्य में वाहनों के संचालन से दिक्कत नहीं हो, इसके लिए मंदाकिनी नदी के दाए व बाए तरफ किनारे 200 मीटर अस्थायी मार्ग बनाया गया है। यहां नदी के पानी को सुरक्षित क्षेत्र में डायवर्ट किया गया है। अस्थायी मार्ग वाले क्षेत्र में जो पानी बह रहा है, उसकी मोटे पाइपों के सहारे निकासी हो रही है। बीते एक सप्ताह से इस व्यवस्था के तहत यातायात का संचालन किया जा रहा है। दूसरी तरफ हाईवे के निर्माण स्थल पर पहाड़ी की कटिंग के साथ ही आरसीसी पुश्ता निर्माण भी किया जा रहा है। एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चंद्रापुरी से बांसवाड़ा के बीच 200 मीटर सड़क अति संवेदनशील है। यहां पर 12 मीटर सड़क चौड़ीकरण किया जाना है, जिसके लिए चार मीटर पहाड़ी का कटान होना और 4 मीटर बाहर, नदी की तरफ पुश्ता निर्माण किया जाना है। यात्रा शुरू होने तक इस हिस्से को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed