{"_id":"5b7311b142c79271f07f29db","slug":"11534267825-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से गौंडार में आवासीय मकान व गौशाला क्षतिग्रस्त-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से गौंडार में आवासीय मकान व गौशाला क्षतिग्रस्त-compat
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। रांसी-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर गौंडार गांव के समीप वनतोली में भारी बारिश से एक आवासीय मकान और गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभावित परिवार को अन्यत्र शरण लेनी पड़ी है। मार्ग पर भीमसी पुल को भी क्षति पहुंची है। पहाड़ी से चीड़ का भारी पेड़ गिरने से पुल में बड़ा छेद हो गया है, जिससे घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही बंद हो गई है।
मद्महेश्वर घाटी में पिछले एक हफ्ते से हो रही तेज बारिश से जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। रविवार शाम को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के पैदल मार्ग पर गौंडार गांव से करीब एक किमी आगे वनतोली में बीरबल सिंह का चार कमरों का आवासीय मकान और गोशाला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने परिवार सहित बड़ी वनतोली में अन्य ग्रामीण के घर शरण ले रखी है। वहीं, शिव सिंह पंवार ने भी मकान खाली कर दिया। तेज बारिश से यहां गौंडार में मधु गंगा पर उरेडा की 100 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस से भी बिजली उत्पादन बंद हो गया है। ग्राम प्रधान सुमन देवी, वीर सिंह एसएन पंवार आदि ने बताया कि मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक यहां कोई नहीं पहुंचा है। इधर, उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि गौंडार में बारिश से नुकसान की सूचना मिलते ही टीम रवाना कर दी गई है।