{"_id":"5a47c13f4f1c1bc5758bbffb","slug":"11514651967-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के विकास के लिए शिक्षा सर्वोपरी : चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के विकास के लिए शिक्षा सर्वोपरी : चौधरी
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा की भूमिका सर्वोपरि है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नीति-नियंताओं के साथ आमजन को भी भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने ई-लर्निंग कक्षाओं का शुभारंभ भी किया।
विधायक चौधरी ने कहा कि विकास के लिए उन्होंने अपनी जो प्राथमिकताएं तय की है, उसमें शिक्षा सबसे पहले है। पहाड़ी जनपदों में शिक्षकों की कमी को पूरा करना तत्काल संभव नहीं होने से ही शिक्षण संस्थाओं में ई-लर्निंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख जगमोहन रौथाण ने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सभी को अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए। प्रधानाचार्य एससी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण शिव तांडव, रामी बौराणी नटक, हिमवंत देश वाला गीत, भ्रष्टचार और डिजिटल इंडिया पर लघु नाटक रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों सहित मेधावियों को भी सम्मानित किया। समारोह में सुनील वर्मा, कुलदीप कंडारी, पीपी थपलियाल, शीशपाल पंवार, मोहन सिंह सिंधवाल, सुरेश थपलियाल आदि थे।